Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

धोनी बने डॉक्टर धोनी

indian cricket team captain dhoni falicitated in england
30 अगस्त 2011
 
लीसेस्टर। भारतीय टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी अब डॉक्टर महेन्द्र सिंह धोनी बन गये हैं। ब्रिटेन के लीसेस्टर का डी मोंटफोर्ट विश्वविद्यालय ने सोमवार को उन्हें 'डॉक्टर ऑफ लॉ'की मानद उपाधि से सम्मानित किया।

इस समारोह के दौरान डॉक्टरेट की उपाधि ग्रहण करने से पहले धोनी की लोगों ने काफी तारीफ भी की। धोनी ने अपने करियर के दौरान कई उपलब्धियां हासिल कीं। उनकी कप्तानी में भारत ने 2007 में आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप जीता, टीम ने 2007-08 में कॉमनवेल्थ वनडे सीरीज जीती और अप्रैल 2011 में आईसीसी वर्ल्ड कप विजेता भी बनी।

लेकिन इंग्लैंड का ताज़ा दौरा भारतीय टीम के लिए काफी शर्मनाक रहा है। इग्लैड के खिलाफ चार टेस्ट मैंचों की श्रृंखला में भारत ने चारों मैंच गवाएं हैं। इनमें तो ओवल में खेले गये आखिर टेस्म मैंच में तो भारत को पारी की हार मिली। लगातार हार ने भारत से दुनिया की नंबर वन टीम होने का तमगा भी छीन गया। ऐसे समय में संभव है कि धोनी को दी गयी ये उपाधि उनके मनोबल को और ऊंचा करे।

More from: samanya
24333

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020