Jyotish RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

धनु : जनवरी 2010 का भविष्यफल

1-धनु राशि के लिए स्वास्थ्य के लिहाज से जनवरी  2010

स्वास्थ्य की दृष्टि से उच्च रक्तचाप के रोगी परेशान रहेंगे या जिन्हें कफ की समस्या है,उनके लिए भी जनवरी माह अच्छा नहीं जाएगा। धनु राशि के जातकों के लिए पिछले कुछ महीने के बेहतर सेहत की अवधारणा चूर चूर होती दिखेगी। खान पान में सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

2-धनु राशि के लिए करियर के लिहाज से जनवरी  2010

करियर की दृष्टि से जनवरी माह धनु राशि वालों के लिए बेहतर रहेगा। जातक अपने शौक को करियर बनाने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। इस दिशा में उन्हें कामयाबी भी मिलेगा। विदेशों से रोजगार के नए मौके हाथ आ सकते हैं। माह के आखिर में रोजगार में परिवर्तन के आसार हैं। महीने के आखिर में राजकीय अधिकारियों से भी करियर संबंधी विशेष लाभ मिल सकता है।

3-धनु राशि के लिए प्रेम/विवाह/निजी संबंध के लिहाज से जनवरी  2010

प्रेम संबंधों के लिहाज से धनु राशि के जातकों के लिए जनवरी का महीना सामान्यर है। नए रिश्तों  की वजह से पुराने संबंधों पर कुछ असर पड़ सकता है, इसलिये कोई भी फैसला सोच समझकर करें। पारिवारिक मामलों में किसी बाहरी व्य क्ति का हस्तिक्षेप भविष्यल में हानिकारक हो सकता है। अपने ऐसे मित्रों से दूरी बढ़ाने की कोशिश करें जो केवल अपने लाभ के लिए आपके करीब हैं।

4-धनु राशि के लिए व्यापार एवं आर्थिक दृष्टि से जनवरी  2010

इस पूरे महीने धनु राशि के जातकों के लिए धन की समस्या बनी रहेगी। महीने के उत्तरार्ध में कुछ आर्थिक सफलता मिलेगी। व्यापारियों को भी जनवरी मध्य माह से ही कारोबार में कुछ सुधार के लक्षण दिखायी देंगे। हालांकि, धनु राशि के जातक पुराने कर्ज वापस पाने में सफल हो सकते हैं। माह के आखिर में आप कुछ ऐसे निर्णय ले सकते हैं, जो आर्थिक रुप से नुकसानदायक होंगे,इसलिए जल्दबाजी में फैसले न लें।

 

More from: Jyotish
5675

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020