26 मई 2012
गुवाहाटी। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) अध्यक्ष सोनिया गांधी की यात्रा से कुछ घंटे पहले असम के तिनसुकिया जिले में बम विस्फोट हुआ इसके बावजूद उन्होंने अपनी यात्रा पूरी करने का निर्णय लिया है। सोनिया असम सरकार के लगातार तीसरे कार्यकाल की पहली वर्षगांठ के समारोह में शामिल होंगी।
अधिकारियों के मुताबिक सोनिया शनिवार शाम तक दिल्ली लौट आएंगी।
एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियों ने युनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा) उग्रवादियों के वार्ता विरोधी धड़े की ओर से समारोह में किसी प्रकार का व्यवधान पहुंचाने की आशंका के मद्देनजर सुरक्षा-व्यवस्था चाक-चौबंद की है।
प्रतिबंधित उल्फा संगठन ने सोनिया की असम यात्रा के विरोध में राज्यभर में 12 घंटे के बंद का आह्वान किया था।
पुलिस के मुताबिक गुवाहाटी से करीब 500 किलोमीटर दूर तिनसुकिया जिले के फिलोबारी में शुक्रवार रात एक विस्फोट हुआ था। विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि कांग्रेस के एक नेता के घर के सामने बम लगाया गया था।
Know when the festival of colors, Holi, is being observed in 2020 and read its mythological significance. Find out Holi puja muhurat and rituals to follow.
मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।