Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच के बीच दीपिका पादुकोण अब नहीं नाचेंगी

deepkia will not perform during india sa match

9 मार्च 2011

मुम्बई। विदर्भ के दर्शकों को अब निर्देशक प्रकाश झा से नफरत हो रही होगा। आप सोचेंगे कि दर्शकों का प्रकाश झा से क्या लेना देना। तो जनाब बात ऐसी है कि विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन के मैदान में होने वाले भारत दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच के दौरान दीपिका पादुकोण इस बार ठुमके लगाने वाली थीं,लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
 
हालांकि फिल्म 'दम मारो दम' का शीर्षक गीत नागपुर में शनिवार को होने वाले विश्व कप के भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच के दौरान जारी होगा। यह गीत अभिनेत्री दीपिका पादुकोण पर फिल्माया गया है लेकिन वह इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति नहीं देंगी।

विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में होने वाले इस मैच को देखने के लिए 45,000 से ज्यादा दर्शकों के जुटने की उम्मीद है, इसलिए निर्देशक रोहन सिप्पी ने दीपिका से प्रस्तुति देने का अनुरोध किया था। दूसरी ओर दीपिका इन दिनों मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में फिल्मकार प्रकाश झा की फिल्म 'आरक्षण' की शूटिंग में व्यस्त हैं इसलिए वह प्रस्तुति नहीं दे सकेंगी।

एक सूत्र ने बताया, "दुर्भाग्य से दीपिका भोपाल में 'आरक्षण' की शूटिंग कर रही हैं जिसके चलते उन्हें नृत्य का अभ्यास करने का समय नहीं मिल सका और वह शनिवार को ही नागपुर पहुंचेंगी। उनके लिए बिना अभ्यास के 45,000 लोगों की भीड़ के सामने प्रस्तुति देना मुश्किल होगा इसलिए उन्होंने इसके लिए माफी मांगी है। यह नृत्य गीत है इसलिए इसमें अन्य नर्तकों के साथ अभ्यास किया जाना जरूरी था।"

मैच में पहली पारी के बाद 'दम मारो दम' की टीम अपना गीत जारी करेगी।

सिप्पी कहते हैं, "यदि उनके पास अभ्यास का समय होता और वह दर्शकों के सामने प्रस्तुति देतीं तो यह बहुत उत्साहजनक होता। इससे गाने को नई ऊर्जा मिलती लेकिन हम उनकी मजबूरी समझते हैं और हमने मैच के बीच के समय में गीत जारी करने का निर्णय लिया है। यह हमारे महत्वपूर्ण मैचों में से एक है।"

'दम मारो दम' में अभिषेक बच्चन, राणा दग्गुबति, बिपाशा बसु और प्रतीक बब्बर ने अभिनय किया है। फिल्म के शीर्षक गीत में सिप्पी व दीपिका नजर आते हैं। यह फिल्म 22 अप्रैल को प्रदर्शित होने जा रही है।

More from: samanya
19065

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020