Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

जब तकनीकी समस्या से रूका क्रेग, वीज का शो

daniel-craig-hollywood-03122013
3 दिसम्बर 2013
लॉस एंजेलिस|
अभिनेता डेनियल क्रेग और रशेल वीज का ब्रॉडवे शो 'बेट्रेएल' कुछ तकनीकी समस्या के कारण कुछ मिनट के लिए रुक गया। यह शादीशुदा जोड़ा हेरॉल्ड पिंटर के 1978 के नाटक 'बेट्रेएल' में रॉबर्ट और एम्मा की भूमिका कर रहा है। जिसमें एक महिला को अपने पति के दोस्त के साथ प्यार हो जाता है।

निर्माण कंपनी के एक प्रतिनिधि ने बताया, "दो दृश्यों के बाद तीसरे दृश्य में शो का स्वचालन बंद हो गया, बचे कार्यक्रम के लिए मैनुअल सेट में बदलाव की जरूरत पड़ी।"

प्रतिनिधि ने बताया, "कड़ी टूटने के बाद इसमें 15 मिनट का ठहराव आ गया जिसके बाद कलाकारों का प्रदर्शन जारी रखने का फैसला किया गया।"

दर्शकों में से कुछ लोगों ने राशि वापस करने का आग्रह किया।

प्रतिनिधि ने बताया, "लगभग 1,100 लोगों ने टिकट खरीदे थे, जिसमें 10 से भी कम लोगों ने राशि वापस करने या बदलने का आग्रह किया।"
More from: samanya
35733

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020