Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

नृत्य को जीवन का हिस्सा बनाएं : टेरेंस लुइस

dance is part of life says terris

7 दिसम्बर 2012

नई दिल्ली। कोरियोग्राफर टेरेंस लुइस जल्द ही देशभर के चुनिंदा आठ शहरों में नृत्य की कक्षाएं शुरू करने वाले हैं। उनके अनुसार इस कार्यक्रम का उद्देश्य नृत्य को जीवन का नियमित हिस्सा बनाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित और जागरूक करना है।


टेरेंस ने  बताया, "मैं एबीसीडी (एनीबडी कैन डांस) की धारणा में विश्वास करता हूं। हमारे यहां लोग विशेष अवसरों पर ही नृत्य करते हैं। ज्यादातर लोग नृत्य करने में शर्माते हैं। अपने कार्यक्रम के जरिए मैं ऐसे लोगों को नृत्य की कक्षाओं में आमंत्रित करना चाहता हूं।"


टेरेंस जी टीवी पर आने वाले नृत्य कार्यक्रम 'डांस इंडिया डांस' में नृत्य गुरु के रूप में लोकप्रिय हुए थे। उन्होंने अपनी नृत्य संस्था टेरेंस लुइस एकेडेमी के द्वारा नृत्य को विस्तार देने का प्रयास भी किया है।


उनकी नृत्य कक्षाएं पुणे (18 नवम्बर) में शुरू होकर इंदौर (24 नवम्बर) होते हुए फिलहाल बड़ौदा (9 दिसम्बर) पहुंचने वाली है। कोलकाता (11 दिसम्बर), जयपुर (15 दिसम्बर) नई दिल्ली (16 दिसम्बर) के बाद बेंगलुरू (23 दिसम्बर) में कार्यक्रम का समापन होना है।

 

टेरेंस ने कहा, "मैंने इस कार्यक्रम की शुरूआत यूनेस्को काउंसिल डे ला डांस की तरफ से किया है। मैं इस संस्था में भारत का प्रतिनिधि हूं। यह एक गैर लाभकारी कदम है जो मैंने आम जनता के फायदे के लिए उठाया है।"
 

इस कार्यक्रम के जरिए दो लड़कों और दो लड़कियों को चुनकर मुफ्त में नृत्य का प्रशिक्षण दिलाने के लिए मुंबई बुलाया जाएगा।

More from: samanya
34021

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020