Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

माकपा का चिदम्बरम पर हल्‍ला-बोल

cpm-counter-attack-on-chidambaram

26 अप्रैल 2011

नई दिल्ली। मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम पर 'गलतबयानी' करने का आरोप लगाया। चिदम्बरम ने पश्चिम बंगाल को देश का सबसे खराब प्रशासित राज्य बताया था।

माकपा ने अपने बयान में कहा, "देश में स्वतंत्रता के बाद से अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार में शामिल व्यक्ति का यह बेहद ऊटपटांग बयान है।"

पार्टी ने कहा, "यह बयान कितना बकवास है इसका अंदाजा इस तथ्य से लगाया जा सकता है कि जिस दिन चिदम्बरम ने यह बयान दिया उसी दिन केंद्र सरकार ने प्रदेश को ग्रामीण विकास के क्षेत्र में पंचायती राज कार्यक्रम के लिए एक सम्मान से नवाजा।"

"यह आश्चर्यजनक है कि केंद्रीय गृह मंत्री पश्चिम बंगाल गए और नक्सली हिंसा की निदा के लिए एक शब्द भी नहीं बोला जिसके कारण पिछले लोकसभा चुनाव के बाद से प्रदेश में माकपा और वाम गठबंधन के 265 कार्यकर्ताओं की जान गई है।"

पार्टी ने कहा, "उन्होंने गलत तथ्य पेश करके गलत आरोप लगाते हुए यह साबित करने की कोशिश की है कि इन हत्याओं के लिए माकपा जिम्मेदार है।

 

More from: samanya
20305

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020