Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

सरकार लोकपाल पर सर्वसम्मति के प्रयास में

consensus to the goverment of lokpal in an attempt

15 मई 2012
 
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने सोमवार को कहा कि वह लोकपाल विधेयक के विवाद को सुलझाने के लिए प्रतिबद्ध है लेकिन इसे राज्यसभा में इस सत्र में तभी लाया जाएगा जब इस पर सर्वसम्मति बन जाएगी। सूत्रों ने बताया कि चार कैबिनेट मंत्री- कानून मंत्री सलमान खुर्शीद, दूरसंचार मंत्री कपिल सिब्बल, संसदीय कार्य मंत्री पवन कुमार बंसल और प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री वी. नारायणसामी सर्वसम्मति बनाने के लिए विभिन्न दलों के साथ औपचारिक विचार-विमर्श कर रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री बंसल ने संवाददाताओं से कहा, "हमें उम्मीद है कि कुछ मतभेदों के बावजूद लोकपाल विधेयक राज्यसभा में पारित हो जाएगा।"

उल्लेखनीय है कि लोकपाल विधेयक पिछले वर्ष शीतकालीन सत्र में लोकसभा में पारित हो चुका है। उच्च सदन में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के सदस्यों की पर्याप्त संख्या नहीं होने के कारण यह पारित नहीं हो सका।

More from: samanya
30731

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020