Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

कांग्रेस की समीक्षा बैठक 29 मार्च से

congress review meeting, congress party, rahul gandhi, up election result

26 मार्च 2012

 
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधनसभा चुनावों में मिली हार की वजह जानने के लिए कांग्रेस पार्टी की 29 मार्च से तीन दिवसीय समीक्षा बैठक दिल्ली में होने जा रही है। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि आगामी 29 से 31 मार्च तक दिल्ली में विधानसभा चुनाव के नतीजों की समीक्षा होगी।

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक टकराव से बचने के लिए प्रत्याशियों, पदाधिकारियों और सांसदों से कांग्रेस महासिचव राहुल गांधी अलग-अलग चर्चा करेंगे और फिर आगे की नीति निर्धारित करेंगे। माना जा रहा है कि जिन सांसदों के क्षेत्र में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया, उनसे राहुल तीखे सवाल-जवाब कर कर सकते हैं।

कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव बहुत दम खम और अक्रामकता से लड़ा था। राहुल ने प्रदेश में 43 दिन बिताए थे और 211 रैलियां की थी। पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए उन्होंने कई जिलों में रोड शो किए थे। लेकिन कांग्रेस को केवल 28 सीटें ही मिलीं।

More from: samanya
30030

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020