Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

कहानी कहने के लिए कॉमेडी सबसे बेहतर शैली : देवन

chimbu-devan-bollywood-02042014
2 अप्रैल 2014
चेन्नई|
अभी तक मुख्य तौर पर कॉमेडी फिल्में बनाने वाले निर्देशक चिंबू देवन अपनी फिल्में हास्य शैली (कॉमेडी) में बनाने को वरीयता देते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि वे दर्शकों पर काफी प्रभाव डालती हैं। देवन ने आईएएनएस को बताया, "यहां तक कि कॉमेडी के साथ आप किसी विवादस्पद कहानी पर भी फिल्म बना सकते हैं। कहानी कहने के लिए यह बहुत प्रभावी शैली है क्योंकि इसमें मनोरंजन की गारंटी होती है और कोई भी कहानी कहने के लिए इसका प्रयोग किया जा सकता है।"

'इमसाई अरासन 23एम पुलिकेसी' और 'इरंबुकोत्ताई सिंघम' जैसी तमिल कॉमेडी फिल्मों के लिए मशहूर देवन की अगली फिल्म 'ओरु कन्नियुम मूनु कलावनियम' भी कॉमेडी है।

देवन ने बताया, "मेरी पहली दो फिल्में ऐतिहासिक और सामाजिक व्यंग्य थीं, जबकि तीसरी फिल्म चरवाहा कॉमेडी थी। इन फिल्मों में मैंने बिना किसी विवाद के कई संवेदशील मुद्दे दिखाए। यह हास्य शैली का सबसे बड़ा लाभ है।"

उन्होंने बताया, " 'ओरु कन्नियुम मूनु कलावनियम' में मैं हमारी जिंदगी के समय की महत्ता पर ध्यान दे रहा हूं। मैंने समय के विषय को बहुत अलग तरीके से पेश किया है। इसमें बहुत सारी कॉमेडी है, लेकिन इसका ध्यान समय पर है।"

फिल्म में अरुल्नीति, बिंदू माधवी, आश्रिता शेट्टी और भगवती पेरुमल महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।
More from: samanya
36598

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020