Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

सलेब्रिटी शेफ चार्ली ट्रोटर का निधन

charlie-trotter-chef-06112013
6 नवंबर 2013
लास एंजेलिस|
अमेरिका के सर्वश्रेष्ठ चार्ली ट्रोटर रेस्तराओं के मालिक सलेब्रिटी शेफ चार्ली ट्रोटर का निधन हो गया है। वह 54 साल के थे। वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' ने 'द शिकागो ट्रिब्यून' के हवाले से बताया कि चार्ली को शिकागो स्थित उनके घर में उनके परिवार द्वारा अचेतावस्था में पाए जाने के बाद मंगलवार सुबह अस्पताल ले जाया गया था लेकिन उन्हें नहीं बचाया जा सका।

उनकी पत्नी रोशैल ट्रोटर ने मंगलवार रात एक वक्तव्य जारी कर अपने पति की अचानक मौत की जानकारी दी।

उन्होंने कहा, "हम लिंकन पार्क स्थित हमारे घर में चार्ली को अनपेक्षित रूप से खो देने पर बहुत सकते में और दुखी हैं। वह बहुत प्यारे थे और इस बात को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता कि हम उनकी कितनी कमी महसूस करेंगे।"
More from: samanya
35518

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020