Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

बेटियों को याद करते हैं शीन

charlie-sheen-hollywood-09012014
9 जनवरी 2014
लॉस एंजेलिस|
अभिनेता चार्ली शीन अपनी बेटियों सैम और लोला को याद कर रहे हैं। सैमी और लोला, शीन की पूर्व पत्नी अभिनेत्री डेनिस रिचर्ड्स की बेटियां हैं। वेबसाइट 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, 48 वर्षीय शीन ने माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर अपनी दोनों बेटियों और उनकी बहन एलोइज के लिए अपना प्यार जाहिर किया। एलोइज रिचर्ड्स गोद ली हुई दो साल की बेटी है।

उन्होंने गुलाबी भालू के आकार के एक फोन केस की तस्वीर साझा की और इसके शीर्षक लिखा, "सैमी और लोला (और मेलो-इज) डैड आप दोनों को प्यार करते हैं और जितना याद करते हैं, उसके लिए शब्द नहीं हैं।"

उनकी इस टिप्पणी के एक दिन बाद रिचर्ड्स ने इस पोस्ट पर एक बाल कल्याण विशेषज्ञ के एक लेख की लिंक रीट्वीट की। इस लेख में पिता और बेटियों के बीच संबंधों की महत्ता के बारे में बताया गया था।

लेख के साथ लिखा है, "पिता, बेटियां और आत्मसम्मान की सीख : पिता-बेटी का संबंध महत्वपूर्ण है।"
More from: samanya
36020

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020