Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

बॉलीवुड ने पंडित रविशंकर के निधन पर शोक जताया

bollywood sad from pandit ravi shankar


 
 12 दिसम्बर 2012

मुम्बई।  मशहूर सितार वादक पंडित रविशंकर के निधन से गमगीन बॉलीवुड ने उन्हें 'राष्ट्रीय सम्पदा' तथा 'भारतीय शास्त्रीय संगीत का मुख्य दूत' करार दिया। साथ ही उन्हें भारतीय वाद्य यंत्र सितार को अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए धन्यवाद दिया। बॉलीवुड की विभिन्न हस्तियों ने पंडित रविशंकर के निधन पर ट्विटर पर शोक व्यक्त किया संगीतकार ए. आर. रहमान ने कहा, "भारतीय शास्त्रीय संगीत ने अपना मुख्य दूत तथा देश के भारत रत्न को खो दिया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।"

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, "संगीत के एक युग का अंत हो गया। इस साल हमने कई महान हस्तियों को खोया। पंडित रविशंकर के परिवार के प्रति मेरी संवेदना।"


करण जौहर ने कहा, "पंडित रविशंकर ने ही शास्त्रीय संगीत को शाश्वत बनाया।"


महेश भट्ट के मुताबिक, "पंडित रविशंकर राष्ट्रीय सम्पदा थे, जो हमें हमेशा के लिए छोड़कर चले गए। लेकिन उनका संगीत दुनिया में हमेशा गूंजता रहेगा।"


कैलाश खेर ने लिखा, "पंडित रविशंकर संगीत के पर्याय बन गए थे। उन्होंने भारतीय वाद्य यंत्र सितार को प्रतिष्ठा एवं गर्व के साथ अंतर्राष्ट्रीय बताया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।"


अनुपम खेर ने लिखा, "पंडित रविशंकर ने हमारी आत्मा के लिए सितार बजाया। उनके संगीत ने हमें सुकून दिया। उनकी मुस्कान उनके संगीत की ही तरह बहुत खूबसूरत थी।"


राहुल बोस ने लिखा, "पंडित रविशंकर के निधन के साथ ही एक युग का अंत हो गया। पहली बार उन्हें वर्ष 1980 में सुना था, जब मैं छोटा था।"


मधुर भंडारकर ने अपने शोक संदेश में कहा, "पंडित रविशंकर महान प्रतिभा थे। वह हमेशा याद किए जाएंगे। ईश्वर उनके परिवार को ताकत दे।"


 

More from: samanya
34069

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020