Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

बिरजू महाराज की ताल पर थिरकेंगी माधुरी

birju-maharaj-to-make-madhuri-dance
6 मार्च 2013

लखनऊ। प्रसिद्ध कथक नर्तक बिरजू महाराज 'डेढ़ इश्किया' फिल्म में अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के नृत्य का निर्देशन करेंगे, जिसकी शूटिंग इन दिनों लखनऊ के नजदीक सीतापुर में हो रही है। अभिषेक चौबे द्वारा निर्देशित यह फिल्म 'इश्किया' का अगला संस्करण है, जिसमें नसीरुद्दीन शाह, अरशद वारसी और विद्या बालन ने अभिनय किया था। 'डेढ़ इश्किया' फिल्म की शूटिंग फिलहाल महमूदाबाद में चल रही है, जिसके लिए कलाकार पिछले पांच दिन से लखनऊ के पांच सितारा होटल में ठहरे हुए हैं।

शूटिंग में शामिल होते हुए बिरजु महाराज ने यह पुष्टि की कि वह सालों बाद माधुरी का निर्देशन करेंगे।

इसके पहले उन्होंने माधुरी को 'देवदास' और 'दिल तो पागल है' में प्रशिक्षण दिया था। इस पर खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा, "माधुरी जैसी बेहतरीन नर्तकी को निर्देशित करना हमेशा खुशी की बात होती है, क्योंकि यह नृत्य को जल्दी सीख लेती हैं और इसमें रम जाती हैं।"

पिछले दिनों फिल्म 'विश्वरूपम' में अभिनेता कमल हासन को उनके निर्देशन में नृत्य करते हुए देखा गया है।
More from: samanya
34658

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020