Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

विक्रम भट्ट की विज्ञान-फंतासी फिल्म में नजर आएंगी बिपाशा

bipasha basu will see in vikram bhatt s next flim

27 नवंबर 2012

मुंबई।  अलग अलग शैली की फिल्मों में भूमिकाएं कर चुकीं अभिनेत्री बिपाशा बसु निर्देशक विक्रम भट्ट की विज्ञान-फंतासी फिल्म में नजर आएंगी। भट्ट ने कहा, "बिपाशा बॉलीवुड की अकेली अभिनेत्री हैं जो अलग तरह की फिल्में करने में विश्वास रखती हैं। इसके अलावा मेरी विज्ञान फंतासी फिल्म के किरदार के लिए बिपाशा बिल्कुल सही बैठती हैं।"


यह पूछे जाने पर कि क्या वह बिपाशा को अपने लिए भाग्यशाली मानते हैं, भट्ट ने कहा, "ऐसा नहीं है, बिपाशा फिल्म जगत में बहुत सालों से हैं और अपने दम पर उन्होंने खुद को साबित किया है।"


"यह फिल्म मेरे लिए बहुत खास है। इसकी कहानी मजेदार है। फिल्म की शूटिंग अगले साल मई में शुरू की जाएगी।"


भट्ट ने भूषण कुमार की टी सीरीज के साथ अपनी पांच फिल्मों के लिए अनुबंध किया है।

 

More from: samanya
33885

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020