Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

बिपाशा या दीपिका में कौन दिखाएगा 'दम मारो दम' में ज्यादा दम

bipash basu in sexiest role in dum maro dum

26 फरवरी 2011

मुंबई। एक जमाने में बॉलीवुड में सेक्स बम के नाम से मशहूर बिपाशा बसु ने इस तरह रंग-ढंग बदला कि उन्हें अब कई फिल्मकार ग्लैमरस ही नहीं मान रहे। लिहाजा, जिस्म जैसी फिल्म से लाखों दीवाने बना चुकी बिपाशा को इस तरह के किरदार ही नहीं मिल रहे। लेकिन, बिपाशा ने भी अब ठान लिया है कि वो अपना पुराना रंग दोबारा दिखाकर रहेंगी। इस कड़ी में उनका सबसे पहला जलवा रोहन सिप्पी की फिल्म 'दम मारो दम' में दिखायी दे सकता है।

बेहद सेक्सी अंदाज में बिपाशा बसु इस फिल्म में नजर आएंगी। हालांकि, बिपाशा की दिक्कत यह है कि इसी फिल्म में उनका मुकाबला दीपिका पादुकोण से है। रोहन सिप्पी ने पूरी कोशिश की है कि इन दोनों हीरोइनों को उनकी सबसे सेक्सी अवतार में पेश कर लोगों को दिल चुराया जाए। ये अलग बात है कि दीपिका के पास ज्यादा सीन नहीं है, लेकिन उनका ग्लैमरस लुक ही बिपाशा की परेशानी का सबब भी है।

'दम मारो दम' की कहानी गोवा की है और बिपाशा ने इसमें गोवा की एक खूबसूरत लड़की का किरदार निभाया है, जो एयर होस्टेस बनना चाहती है, लेकिन उसका यह सपना पूरा नहीं होता। उसके बाद वह अलग रास्ता अख्तियार करती है। उल्लेखनीय है कि इस फिल्म में बिपाशा के साथ अभिषेक बच्चन, राणा दगुबती और प्रतीक बब्बर भी हैं।

रोहन सिप्पी ने बिपाशा बसु के लिए कुछ हॉट सीन भी रखे हैं। वैसे, फिल्म 'पंख' में बिपाशा ने नए अभिनेता मैराडोना रिबेलो के साथ हॉट सीन किए थे। सूत्रों के मुताबिक बिपाशा पहले अपने से कम उम्र के अभिनेता के साथ किसिंग और बेड सीन करने से हिचकिचा रही थीं।लेकिन, एक बार बिपाशा ने अपने होश संभाले तो फिर रोहन सिप्पी के भी होश गुम हो गए।

बिपाशा को उम्मीद है कि दम मारो दम से उन्हें बॉक्स ऑफिस पर सफलता भी मिलेगी। अक्टूबर 2009 में आई ऑल द बेस्ट के बाद उनकी सभी फिल्में पंख, लम्हा, आक्रोश फ्लॉप हो गईं। ऑल द बेस्ट भी अजय देवगन की फिल्म कहकर प्रचारित की गई।

गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण ने दम मारो दम में एक आइटम सॉन्ग किया है और ये गाना भी फिल्म की जान माना जा रहा है। दीपिका का मानना है कि यह गाना भी उसी तरह का साबित होगा,जैसा दबंग में मुन्नी बदनाम हुई चला।

More from: samanya
18775

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020