Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

पक्की खबर, बिकिनी किलर चार्ल्स की पत्नी निहिता होगीं बिग बॉस के घर में

nihita in big boss sesson 5

29 सितम्बर 2011

काठमांडू। ये खबर तो पक्की है। बिग बॉस सिज़न 5 के घर में कौन कौन आने वाला है इसपर भले ही चैनल वाले तमाम पर्दे डाल दें लेकिन जो खबर हम तक पहुंची है उसके मुताबिक चार्ल्स शोभराज की की पत्नी निहिता बिस्वास बिग बॉस के घर की प्रतिभागी होगीं। निहिता ने बिकिनी किलर के नाम से मशहूर चार्ल्स शोभराज से प्रेम और फिर सलाखों के भीतर ही विवाह का निर्णय लेकर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया था। निहिता नेपाली मूल की हैं।

तेईस वर्षीया निहिता तीन साल पहले अचानक ही सुर्खियों में आ गई थीं। काठमांडू की जेल में सजा काट रहे शोभराज ने निहिता से प्रेम और विवाह की घोषणा कर दी थी। निहिता शो में हिस्सा लने के लिए गुरुवार को ही दिल्ली पहुंची हैं।

कलर्स चैनल पर प्रदर्शित होने वाले इस शो की मेजबानी इस बार अभिनेता संजय दत्त व सलमान खान करेंगे।

वैसे तो चैनल दो अक्टूबर को एक विशेष कार्यक्रम में शो के प्रतिभागियों के नामों की घोषणा करने वाला था लेकिन काठमांडू में आव्रजन अधिकारियों के निहिता को पहचान लेने से उनका नाम पहले ही सामने आ गया।

पत्रकारिता की छात्रा निहिता नेपाल में एक जाना-पहचाना नाम हैं। उन्होंने अपने से 46 साल अधिक उम्र के शोभराज से काठमांडू की केंद्रीय जेल में विवाह किया था।

काठमांडू की तीन अदालतों ने शोभराज को 1975 में एक अमेरिकी पर्यटक की हत्या को दोषी पाया है। वह बीते आठ साल से जेल में है और कम से कम एक और दशक तक वहां रहेगा। बिग बॉस में निहिता की मौजूदगी एक बार फिर शोभराज में लोगों की रुचि जगा देगी।

पहले तो निहिता शोभराज को छोड़कर बिग बॉस में शामिल होने के लिए भारत आने में हिचकिचा रही थीं लेकिन बाद में उसी के कहने पर उन्होंने इसके लिए स्वीकृति दी।

More from: samanya
25465

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020