Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

बिग बी को पंसद आया 'स्टूडेंट ऑफ द इयर' का 'राधा' सांग

big b like radha song of student of the year

 
26 अक्टूबर 2012

मुम्बई। महानायक अमिताभ बच्चन करण जौहर की हाल में प्रदर्शित फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द इयर' (सोटी) के गीत 'राधा' के दीवाने हो गए हैं। दरअसल अमिताभ बुधवार को अपने परिवार के साथ रात का भोजन करने के लिए कहीं बाहर गए थे, लेकिन वह शहर में दुर्गा पूजा आयोजनों के कारण ट्रैफिक में फंस गए। उस वक्त वह अपनी कार में बार-बार 'राधा' गीत सुन रहे थे।


अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर लिखा, "मैं फिल्म 'सोटी' का 'राधा' गीत बार-बार सुन रहा था...इससे मेरा मूड बढ़िया रहा और उत्साह भी बना रहा।"


ट्रैफिक इतना बुरा था कि पुलिस को आकर अमिताभ को जाम से बाहर निकालना पड़ा।


उन्होंने लिखा, "घर लौटते वक्त कई समस्याओं का सामना करना पड़ा...ट्रैफिक जाम लगा हुआ था...वहां से निकलना असम्भव था।"

 

More from: samanya
33513

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020