Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

भव्य तरीके से मनायी गयी बिग बी के 70 वें जन्मदिन की पार्टी

big b birthday party


11 अक्टूबर 2012


मुम्बई। बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन के 70वें जन्मदिन का जश्न डांस, म्यूजिक व मस्ती से भरपूर रहा। फिल्मोद्योग की कई हस्तियों ने इस जश्न में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। रिलायंस मीडिया वर्क्‍स, फिल्म सिटी, गोरेगांव में बुधवार रात आयोजित पार्टी में शाहरुख खान, विशाल ददलानी, करन जौहर सहित फिल्म जगत की कई हस्तियां मौजूद थीं।


अमिताभ गुरुवार को 70 वर्ष के हो गए।


संगीतकार सलीम मर्चेट ने कहा कि जन्मदिन के जश्न में अमिताभ के परिवार, यश चोपड़ा, जावेद अख्तर के पढ़े गए शुभकामना संदेश बहुत अच्छे थे। पार्टी में बच्चन परिवार के सबसे लोकप्रिय गीतों पर डांस भी हुआ।


शाहरुख खान ने कहा कि उन्होंने अमिताभ व जया के साथ उन सभी गानों पर डांस किया जिन्हें सुनते हुए वह बड़े हुए हैं। करन जौहर ने कहा कि इस जश्न में पुरानी यादें ताजा हो गईं।


अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने कहा कि अमिताभ की पार्टी अद्भुत रही। उन्होंने कहा कि इस पार्टी में उन्हें अपने कई दोस्तों के साथ समय बिताने का अवसर मिला और वह कई प्रतिभाशाली लोगों के बीच कुछ पल बिताकर अच्छा महसूस कर रही हैं।


अभिनेता रितेश देशमुख ने कहा कि इतनी शानदार पार्टी देने के लिए वह पूरे बच्चन परिवार का शुक्रिया अदा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी में सब कुछ मंत्रमुग्ध कर देने वाला था।


विशाल ददलानी, कैलाश खेर, संजय गुप्ता, अरशद वारसी, रंगनाथन माधवन, कुणाल कोहली व राज कुंद्रा सहित कई जानी-मानी हस्तियां इस जश्न में मौजूद थीं।

 

More from: samanya
33340

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020