Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

आरजीवी ने बनाई 'भूत 3' की योजना

bhoot returns 3

 
7 अक्टूबर 2012

नई दिल्ली।  भले ही फिल्म 'भूत रिटर्न्‍स ' अभी तक प्रदर्शित नहीं हुई है, लेकिन फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा ने 'भूत 3' पर काम करना शुरू कर दिया है। वर्मा ने हाल ही में फिल्म उद्योग के विशेष वर्ग के लिए 'भूत रिटर्न्‍स' की 15 मिनट की विशेष क्लिप दिखाई थी, जिसके बाद उन्हें सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। इसके बाद उन्होंने 'भूत 3' के निर्माण का फैसला कर लिया।


उन्होंने फिल्म की कहानी खोजने का एक अनोखा रास्ता भी अपनाया है। 'भूत रिटर्न्‍स ' में निम्मी की भूमिका निभाने वाली बाल कलाकार अलायना शर्मा पर एक विशेष वीडियो फिल्माया गया है, जिसमें वह हर किसी से असाधारण घटनाओं वाली कहानी को साझा करने के लिए कह रही हैं। सर्वश्रेष्ठ कहानी को 'भूत 3' की कहानी के रूप में चुना जाएगा। कहानियों को ट्विटर और फेसबुक के माध्यम से भेजा जा सकता है।


वर्मा ने एक बयान में कहा, " 'भूत 3' हमेशा से मेरे एजेंडा में थी। मैं लोगों को डराना पसंद करता हूं और मुझे मालूम है कि लोग भी डरना पसंद करते हैं। मैं इस बात को लेकर विश्वस्त हूं कि पर्याप्त कहानियां आएंगी। मैं सबसे असामान्य कहानी पढ़ने का इंतजार कर रहा हूं।"


 

More from: samanya
33251

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020