19 जुलाई 2011
लंदन। खुद की काया पर दूसरे की टिप्पणियों की परवाह न करने और खुद को सकारात्मक ढंग से देखने व संतुलित आहार लेने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है।
मोटापा शरीर में मधुमेह और हृदय की कई बीमारियां बढ़ाता है, जो जीवन प्रत्याशा को भी काफी कम कर देता है।
लिस्बन तकनीकि विश्वविद्यालय के शोधकर्ता प्रेडो जे. टैक्जीरा कहते हैं, "हमारे परिणाम दिखाते हैं कि सुधरते शारीरिक गठन और खान-पान के व्यवहार में सकारात्मक बदलाव में सम्बंध पाया जाता है।"
'इंटरनेशनल जर्नल ऑफ बिहेवियरल न्यूट्रिशियन एंड फिजिकल एक्टिविटी' में प्रकाशित रपट के अनुसार स्पेन के टैक्निकल व ब्रिटेन के बैंगोर विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने अधिक वजन और मोटापे से ग्रस्त महिलाओं को एक साल के वजन घटाने के कार्यक्रम में शामिल किया।
शोध में शामिल आधी महिलाओं को अच्छी सेहत, तनाव-प्रबंधन और अपनी देखभाल करने की सामान्य जानकारियां दी गई। दूसरी ओर अन्य महिलाएं 30 हफ्ते के व्यायाम, शारीरिक गठन सुधारने और वजन घटाने में आने वाली व्यक्तिगत बाधाओं को दूर करने जैसे विषयों पर आयोजित सामूहिक सत्रों में सम्मिलित हुई।
दूसरे समूह की महिलाओं ने पाया कि उनकी अपने शरीर के बारे में सोच में सुधार आया है और शारीरिक आकार के बारे में उनकी चिंताएं कम हुई हैं। पहले समूह की तुलना में ये महिलाएं अपने खाने की आदतों के बारे ज्यादा सजग थीं और अधिक वजन घटा पाईं।
Know when the festival of colors, Holi, is being observed in 2020 and read its mythological significance. Find out Holi puja muhurat and rituals to follow.
मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।