Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'बबली बदमाश' मजेदार गाना है : प्रियंका चोपड़ा

babli-badmash-interesting-song-says-priyanka
19 मार्च 2013

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि 'शूटआउट एट वडाला' में उनका आइटम गाना 'बबली बदमाश' मजेदार है और इसमें कोई अश्लीलता नहीं है। प्रियंका ने इस गाने के जारी होने के मौके पर कहा, "हमने पहले ही सोच लिया था कि यह गाना मजेदार होना चाहिए क्योंकि आइटम गाने होते ही इसलिए हैं। इसमें मौजमस्ती होनी चाहिए लेकिन महिला की गरिमा का ध्यान रखा जाना चाहिए जो हमने किया है।"

उन्होंने कहा, "हमने 80 कैबरे करने की कोशिश की है, ये सेक्सी और मजेदार हैं लेकिन अश्लील नहीं हैं।" आइटम गाना करने के बावजूद प्रियंका को आइटम गर्ल कहलवाना पसंद नहीं है। मुझे नहीं लगता कि ये कोई लेबल है। इसे कुछ ज्यादा ही बढ़ा-चढ़ा कर पेश किया गया है। हमने हेलेन आंटी को कभी आइटम गर्ल नहीं कहा। ये दूसरे की फिल्म में मेरा पहला आइटम गाना है। इसे आइटम गना कहते ही ये घटिया लगने लगता है।

'शूटआउट एट वडाला' में जॉन अब्राहम, अनिल कपूर, मनोज बाजपेयी, तुषार कपूर, रोहित रॉय और कंगना रानावत हैं। ये फिल्म 1 मई को रिलीज होगी।
More from: samanya
34713

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020