Personality RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

सादगी और अभिनय का खूबसूरत संयोजन : असिन थोट्टूमकल

asin is a beautiful combination of simplicity and performance

भारत  मल्होत्रा

 

सौ करोड़... यह महज एक आंकड़ा ही नहीं है। यह है बॉलीवुड में सफलता का पैमाना। एक जादुई आंकड़ा। फिल्‍मों और फिल्‍मी सितारों की किस्‍मत और कामयाबी तय करता एक तिस्लिमी नंबर। आज बेशक, सलमान खान को इस नंबर का 'टाइगर' कहा जाता हो; लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि हिन्‍दी में कौन सी फिल्‍म ने सबसे पहले 100 करोड़ के नंबर को छुआ था। फिल्‍म का नाम था 'गजनी'। आमिर खान की 'शॉर्ट टर्म मैमोरी लॉस' वाली इसी फिल्‍म ने कामयाब फिल्‍मों के लिए मील का पत्‍थर स्‍थापित किया। और इसी फिल्‍म की हीरोइन असिन हैं हमारी इस हफ्ते की शख्सियत। 


असिन थोट्टूमकल का जन्‍म 26 अक्टूबर, 1985 को हुआ। कश्‍मीर अगर धरती पर जन्‍नत है, तो केरल 'गॉड्स ओन कंट्री'। प्राकृतिक सौंदर्यता से भरपूर केरल की नैगर्सिकता को समेटे असिन बॉलीवुड में धमाके के साथ आईं। आमिर खान जैसे कद के अभिनेता के सामने भी असिन कहीं से उन्‍नीस नजर नहीं आईं। जानेमाने समीक्षक, तरण आदर्श ने उनकी पहली हिंदी फिल्म को "शानदार" बताया और लिखा कि आमिर खान के कद के एक अभिनेता के साथ परदे पर काम करना और फिर भी शो के बाद याद रहना आसान नहीं है।


दक्षिण भारत से कई अभि‍नेत्रियां बॉलीवुड मे अपना मुकाम बनाने में कामयाब रही हैं। यह फेरहिस्‍त बहुत लंबी है। जो, वैजयंती माला से लेकर वाहिदा रहमान, हेमा मालिनी और रेखा से लेकर श्रीदेवी, जया प्रदा आदि को शामिल करते हुए बदस्‍तूर जारी है।


असिन नाम संस्‍कृत और अंग्रेजी के शब्‍दों को जोड़कर बना है। इसमें 'अ' का अर्थ होता है, 'के बिना' और सिन यानी पाप। तो असिन का शाब्दिक अर्थ होता है निष्‍पाप। असिन की हंसी और आंखें उनके इस नाम को सही साबित करती हैं।


हालांकि इसके बाद असिन की दूसरी हिन्‍दी फिल्‍म 'लंदन ड्रीम्‍स' को आशातीत सफलता नहीं मिली, लेकिन इसके बाद आई उनकी दोनों हिन्‍दी फिल्‍में रेडी और हाउसफुल 2 ने एक बार फिर कमाई के मामले में इस जादुई आंकड़े को पार किया।


सथ्यन अन्थिक्कड़की 'नरेंद्र मकान जयकंथान वाका (2001) फिल्म से उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत की। असिन को अपनी पहली व्यावसायिक सफलता 2003 में अम्मा नन्ना ओ तमिल अम्मई नामक फिल्म से मिली। इसी फिल्म के लिए तेलुगु रिमेक के लिए असिन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फ़िल्म फेयर पुरस्कार मिला।


कई फ़िल्में प्रदर्शित होने के बाद, उनकी दूसरी तमिल फिल्म, गजिनी (2005) में अपने प्रदर्शन के लिए उन्हें अपना दूसरा सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का दक्षिण फ़िल्म फेयर पुरस्कार मिला। उन्होंने सफल फिल्में जैसे की, रोमांचक फिल्म गजिनी (2005) और एक्शन कॉमेडी फिल्म वारा लारू (2006) में प्रमुख भूमिका निभाई हैं।


अपनी हालिया फिल्‍म 'खिलाड़ी 786' में वह  अक्षय कुमार के ऑ‍पोजिट हैं। इस फिल्‍म में वे मराठी युवती का किरदार निभा रही हैं। कहा जाता है कि अक्षय ने इस फिल्‍म के लिए असिन को मराठी सिखायी है।

More from: Personality
34043

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020