29 मार्च 2012
जम्मू | सेना प्रमुख जनरल वी. के. सिंह के ताजा खुलासों और सरकार के साथ उनके टकराव के बारे में हो रही चर्चाओं से इतर बुधवार को उन्होंने वैष्णो देवी का दर्शन किया। उनके साथ उनकी पत्नी भारती सिंह भी थी। दोनों मंदिर में करीब एक घंटा तक रहे।
इससे पहले उन्होंने कश्मीर घाटी का दौरा किया और नियंत्रण रेखा पर व आंतरिक सुरक्षा की स्थिति की समीक्षा की। बुधवार शाम को वह जम्मू पहुंचे। आशा की जा रही थी कि वह क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति का जायजा लेंगे। गुरुवार को वह दिल्ली रवाना हो गए।
सेना में भ्रष्टाचार और सेना के पास साजो-समान की कमी के बारे में उनके खुलासे के कारण देश में शीर्ष स्तर पर सरगर्मियां बढ़ गई है।
Know when the festival of colors, Holi, is being observed in 2020 and read its mythological significance. Find out Holi puja muhurat and rituals to follow.
मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।