Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

सेना प्रमुख का खुलासा बहुत गम्भीर : भाजपा

vk singh,army chief bribe, bjp serious, indian army chief

26 मार्च 2012

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को कहा कि सेना प्रमुख जनरल वी। के। सिंह के आरोप बहुत गम्भीर हैं, जिसमें उन्होंने कहा है कि उन्हें 600 घटिया वाहनों के एक सौदे को मंजूरी देने के लिए रिश्वत का प्रस्ताव दिया गया था। पार्टी सांसद प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि सेना प्रमुख के ये खुलासे बहुत गम्भीर हैं। राज्यसभा सदस्य जावड़ेकर ने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे को उठाने के लिए प्रश्न काल स्थगित करने का एक नोटिस दिया है।

जावड़ेकर ने टीवी चैनलों से कहा, "सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है।। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) एक दिन भी सत्ता में बने रहने का अधिकार खो चुका है।"

ज्ञात हो कि सेना प्रमुख ने समाचार पत्र 'द हिंदू' के साथ एक बातचीत में कहा है कि वह उस समय चकित रह गए थे, जब एक लॉबिस्ट ने उन्हें घटिया किस्म के वाहनों की एक खेप खरीदने के लिए 14 करोड़ रुपये के रिश्वत का प्रस्ताव दिया।

कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा कि उन्होंने अखबार की रपट नहीं देखी है, लेकिन सरकार इस मामले की जांच करेगी। तिवारी ने एक टीवी चैनल से कहा, "सेना प्रमुख ने कुछ बयान दिए है। सरकार इसकी जांच करेगी। जरूरत पड़ने पर सरकार एक जवाब के साथ सामने आएगी।"

More from: samanya
30031

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020