Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

इंटरनेट पर हिट हैं सलमान, अनुष्का

anushka-salman-hit-on-net-0307201309811121
6 मार्च 2013

नई दिल्ली। एक ताजा सर्वेक्षण के मुताबिक, बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को देश में इंटरनेट पर सबसे अधिक ढूंढा जाता है। सामाजिक कैटलॉग पोर्टल ख्वाब डॉट काम द्वारा किए गए सर्वेक्षण के मुताबिक, दिसम्बर 2012 और जनवरी 2013 में स्त्रियों की श्रेणी में अनुष्का शर्मा को इंटरनेट पर सबसे अधिक ढूंढ़ा गया, जबकि पुरुषों की श्रेणी में सलमान को सबसे अधिक लोगों ने ढूंढ़ा।

पोर्टल द्वारा किए गए सर्वेक्षण की अन्य श्रेणियों में सबसे पसंदीदा मिठाई गुलाब जामुन को बताया गया है। भोजन में दक्षिण भारतीय खाने की सबसे ज्यादा मांग है, जबकि पसंदीदा परिधान के मामले में बुटीक ब्रांड के कपड़ों का बोलबाला है।

भ्रमण की श्रेणी में राजस्थान को सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थल बताया गया है, जबकि विदेशों में लंदन को घूमने के लिए सबसे उपयुक्त माना गया है।
More from: samanya
34668

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020