Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

प्राची की जगह अनुष्का बनी 'सोफी' की 'ब्रांड एंबेसडर'

anushka replace the prachi for sofi brand

24 जुलाई 2012

नई दिल्ली। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा स्वच्छता से जुड़े एक विज्ञापन से प्राची देसाई की जगह अब उसकी 'ब्रांड एंबेसडर' बन गई हैं। 'सोफी' नाम का यह उत्पाद जापान की एफएमसीजी कंपनी का है। 'रब ने बना दी जोड़ी','बैंड बाजा बारात' और 'लेडीज वर्सेस रिक्की बहल' जैसी फिल्मों में मजबूत भूमिका निभाने वाली अनुष्का को उनके चुलबुले व्यक्तित्व के चलते इस उत्पाद के प्रचार में शामिल किया गया है।


24 साल की अनुष्का अपने इस नए करार को लेकर खासी उत्साहित हैं।


वह कहती हैं,"मैं एक ऐसा नया युग बनाना चाहती हूं जहां औरतें अपने औरत होने पर गर्व महसूस कर सकें।"


वह कहती हैं,"इस प्रचार के साथ जुड़ने के बाद मैं लोगों को ऐसे उत्पाद के बारे में बताउंगी जो लोगों को एक आरामदायक जिदगी जीने में काफी मदद करेगा। "


इससे पहले प्राची देसाई को जुलाई 2011 में इस उत्पाद का 'ब्रांड एंबेसडर' बनाया गया था।

 

More from: samanya
31995

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020