Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अनुष्का के हाथ लगी एक साथ कई सारी फिल्में

anushka have many flims

10 अगस्त 2012

इन दिनों अनुष्का शर्मा की किस्मत चमक उठी है। और उन्हें एक के बाद एक अच्छे बैनरों के साथ काम करने का मौका मिल रहा है। अनुष्का शर्मा जल्द ही अनुराग कश्यप की फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट'में रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगी। इसके साथ ही अनुष्का ने राजकुमार हीरानी की फिल्म 'पीके'साइन की है। इस फिल्म के बारें में बात करने पर अनुष्का का खास जवाब नहीं आया।


एक इवेंट में शिरकत करने पहुंची अनुष्का ने कहा कि जब तक कुछ कन्फर्म नहीं हो जाता, वे इस बारे में कोई बात नहीं करेंगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सही समय आने पर इसकी घोषणा कर दी जाएगी। अनुराग के साथ काम करने को बेताब अनुष्का ने यह भी कहा कि वे अनुराग के साथ काम करना चाहती हैं। अगर सूत्रों की बातों पर विश्वास किया जाए तो इस फिल्म के लिए अनुष्का का नाम रणबीर ने ही सजेस्ट किया था। यह फिल्म 'मुंबई फेबल्स' पर आधारित है, जो 60 के दशक में मुंबई के नामी इतिहासकार व प्रिंस्टीन यूनिवर्सिटी के इतिहास के प्रोफेसर ज्ञान प्रकाश का अर्द्ध-काल्पनिक शोध है।


इसके अलावा अनुष्का विशाल भारद्वाज की फिल्म 'मटरू की बिजली का मंडोला' में इमरान खान के साथ काम कर रहीं हैं। इस फिल्म के बारे में अनुष्का ने बताया कि विशाल और इमरान के साथ काम करने का अनुभव अच्छा रहा। विशाल की यह फिल्म अगले साल जनवरी में रिलीज हो सकती है। इसके साथ ही वे यश चोपड़ा की एक अनाम फिल्म में शाहरूख खान व कैटरीना कैफ के साथ काम कर रहीं हैं। इतने सारे बैनरों के साथ काम करके अनुष्का ने साबित कर दिया है कि वह भी किसी से कम नहीं हैं।

More from: samanya
32231

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020