Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

हर कोई 'बर्फी!' के लिए प्रार्थना करे : अनुराग बसु

anurag basu happy for barfi
 
 
23 सितम्बर 2012
 
मुम्बई। जब से फिल्म 'बर्फी!' का ऑस्कर पुरस्कार के लिए भारतीय आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चयन हुआ है, तभी से निर्देशक अनुराग बसु के पास बधाई संदेशों का तांता लगा हुआ है। अनुराग का कहना है कि फिल्म को अभी लम्बा सफर तय करना है। बसु ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, "आप सभी का शुक्रिया!!! लेकिन अभी दिल्ली दूर है!! हमारे लिए प्रार्थना कीजिए।"
 

भारतीय फिल्म फेडरेशन (एफएफआई) ने शनिवार को 'बर्फी!' के ऑस्कर पुरस्कारों की सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म श्रेणी के लिए भारतीय आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुने जाने की घोषणा की। फिल्म में रणबीर कपूर, प्रियंका चोपड़ा और इलियाना डी क्रूज मुख्य किरदार में हैं।
 

'बर्फी!' का निर्देशन रोनी स्क्रूवाला और सिद्धार्थ रॉय ने संयुक्त रूप से किया है।
 

फिल्म में ऑटिस्टिक लड़की का किरदार निभाने वाली प्रियंका ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पूरी टीम को बधाई दी है। वह इस वक्त अपनी अंतर्राष्ट्रीय संगीत एल्बम के प्रदर्शित होने के सिलसिले में लास एंजेलिस में मौजूद हैं।
 

'बर्फी!' बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 60 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है। फिल्म मर्फी नाम के एक मूक-बधिर लड़के की कहानी है, जिसकी झिलमिल (प्रियंका) और श्रुति (इलियाना) नाम की दो लड़कियों से दोस्ती होती है। मर्फी का किरदार रणबीर ने निभाया है।
 
 
85वें ऑस्कर पुरस्कार समारोह के अगले वर्ष फरवरी में होने की उम्मीद है।
 
More from: samanya
32998

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020