Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

किरण के लिए दुबई से चंडीगढ़ पहुंचे अनिल

anil-kapoor-bollywood-07042014
7 अप्रैल 2014
मुंबई|
 अभिनेता अनिल कपूर अपनी करीबी मित्र किरण खेर के पक्ष में लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए दुबई से चंडीगढ़ पहुंचे। किरण भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर चंडीगढ़ से चुनाव लड़ रही हैं।

दुबई में फिल्म 'वेलकम बैक' की शूटिंग कर रहे अनिल अपनी मित्र किरण का साथ देने के लिए रविवार को विमान से चंडीगढ़ पहुंचे। किरण के पति अभिनेता अनुपम खेर अनिल के मित्रता भाव को देखकर गदगद हो उठे।

शूटिंग के बीच जब फिल्म की टीम को आराम करने के लिए रविवार की छुट्टी दी गई, तो अनिल ने किरण का साथ देने के लिए चंडीगढ़ आने की योजना बनाई। अनिल पहले विमान से दिल्ली पहुंचे और फिर सड़क के रास्ते चंडीगढ़ गए। दिन भर उन्होंने किरण के साथ चुनाव प्रचार किया और फिर देर रात दुबई के लिए रवाना हुए।

अनिल की दरियादिली से प्रभावित किरण के पति अनुपम खेर ने कहा, "अनिल को यह करने की जरूरत नहीं थी, लेकिन दुबई में शूटिंग से एक दिन का समय मिलने पर वह बस किरण का साथ देने इतनी दूर चंडीगढ़ आए।"

उन्होंने आगे कहा, "मुझे हैरानी होती है कि अनिल के पास एक समय में इतनी सारी जगहों पर होने के लिए इतनी सारी ऊर्जा कहां से आती है। अनिल ने जो किया, वह मुंबई में मौजूद मेरे कई दोस्त नहीं करते। मैं भावविभोर हो गया हूं।"
More from: samanya
36633

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020