Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

पूर्व सपा विधायक की टिप्पणी से नाराज उमा धरने पर

angry with the comment of former sp mla uma on dharna


30 जून 2012

महोबा ।  मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और चरखारी से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक उमा भारती शुक्रवार शाम चरखारी के ड्योढ़ी दरवाजा पर दो सौ कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ गईं। उमा समाजवादी पार्टी (सपा) की पूर्व विधायक अम्ब्रेश कुमारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही हैं। उमा सपा की पूर्व विधायक द्वारा अपने खिलाफ की गई टिप्पणी से नाराज हैं।

दरअसल, नगर निकाय चुनाव को लेकर सपा समर्थित प्रत्याशी रुकसाना के पक्ष में शुक्रवार को आयोजित जनसभा में चरखारी की पूर्व विधायक अम्ब्रेश कुमारी ने उमा पर आरोप लगाया कि "वह अभी उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र से गायब हैं, और कुछ दिनों बाद चरखारी क्षेत्र को पलटकर भी नहीं देखेंगी।"

सपा की जनसभा से बमुश्किल एक सौ मीटर की दूरी पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता अपने प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा की तैयारी में जुटे थे। जिस समय अम्ब्रेश कुमारी का भाषण चल रहा था, उमा भारती भी वहां पहुंच गईं।

कुछ देर बाद भाजपा और सपा कार्यकर्ता एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इतना ही नहीं, दोनों दलों के समर्थकों के बीच हाथापाई की नौबत भी आ गई। मौके पर पहुंचीं पुलिस क्षेत्राधिकारी हरदेवी ने हालांकि चिरौरी करके सपा कार्यकर्ताओं को तो शांत करा दिया, मगर भाजपा के करीब दो सौ कार्यकर्ता उमा भारती के नेतृत्व में ड्योढ़ी दरवाजे पर धरने पर बैठ गए।

चरखारी के उपजिलाधिकारी पी.के. जैन ने बताया कि उमा को मनाने की काफी कोशिशें की गईं हैं, लेकिन वह मान नहीं रही हैं। खबर लिखे जाने तक उमा का धरना जारी था।

भाजपा की महोबा जिला इकाई के अध्यक्ष चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि पूर्व विधायक अम्ब्रेश कुमारी ने अभद्र और अमर्यादित टिप्पणी की है, कानूनी कार्रवाई होने तक धरना जारी रहेगा।

 

More from: samanya
31555

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020