Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'नो एंट्री में एंट्री' मनोरंजन से भरपूर फिल्म : बज्मी

anees bazmi next flim is no entry 2


27 अक्टूबर 2012

मुम्बई। फिल्म निर्देशक अनीस बज्मी इस वक्त अपनी नई फिल्म 'नो एंट्री में एंट्री' पर काम कर रहे हैं और उनका कहना है कि यह फिल्म मनोरंजन से भरपूर होगी। बज्मी ने शिवांगी शर्मा की संगीत एल्बम 'सेक्सी सैंया' के लांच के मौके पर कहा, "मैं इस तरह की फिल्में लम्बे समय से बना रहा हूं, आप इन्हें पूर्णत: मनोरंजन फिल्में कह सकते हैं। 'नो एंट्री', 'वेल्कम', 'सिंह ईज किंग', 'रेड्डी', जैसी फिल्में पैसा वसूल करने वाली होती हैं। 'नो एंट्री में एंट्री' भी इन्हीं फिल्मों जैसी हैं।"


उन्होंने कहा, "मैं समझता हूं कि 'नो एंट्री में एंट्री' की पटकथा बड़ी खूबसूरती से लिखी गई है और यह निश्चित रूप से बढ़िया फिल्म साबित होगी।"


'नो एंट्री में एंट्री' वर्ष 2005 में आई फिल्म 'नो एंट्री' का सिक्वे ल है। सलमान खान, अनिल कपूर और फरदीन खान फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।


बज्मी ने कहा कि फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू हो जाएगी।


 

More from: samanya
33537

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020