Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

आंध्र उप-चुनाव में वाईएसआर कांग्रेस आगे

andhrs sub election ysr congress lead

15 जून 2012

हैदराबाद। आंध्र प्रदेश में नेल्लोर लोकसभा सीट व 18 विधानसभा सीटों में से 13 पर वाई.एस. जगनमोहन रेड्डी की वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) बढ़त बनाए हुए है। जगन आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक सम्पत्ति के मामले में जेल में हैं। दो दिन पहले हुए इन उप-चुनावों के लिए वोटों की गिनती शुक्रवार सुबह शुरू हुई।

बारह जिलों में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे वोटों की गिनती शुरू हुई।

सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी दो सीटों पर बढ़त बनाए हुए है और तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) एक सीट पर आगे है। गणना के पहले घंटे में 18 विधानसभा सीटों में से 16 सीटों के रुझान मिल सके हैं।

एक संसद सदस्य के इस्तीफा देने और कांग्रेस से वाईएसआरसीपी में शामिल होने पर 17 विधायकों को अयोग्य घोषित किए जाने पर उप-चुनावों की स्थिति पैदा हुई थी।

तिरूपति विधानसभा सीट अभिनेता से राजनेता बने चिरंजीवी के राज्यसभा के लिए चुने जाने से रिक्त हो गई थी।

 

More from: samanya
31268

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020