Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अमृता ने अपने बेटे का नाम रेयान रखा

amrita arora named her son rehan

24 अक्टूबर 2012

मुम्बई। बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता अरोड़ा और उनके पति शकील लदाक के घर हाल ही में एक बेटे ने जन्म लिया है और उन्होंने उसका नाम नाम रेयान रखा है।

अमृता ने कहा, "हां, हमने अपने बेटे का नाम रेयान रखा। उसके नाम का मतलब 'स्वर्ग का द्वार' है।"

अमृता ने इससे 2010 में अपनी पहली संतान अजान को जन्म दिया था। उनका कहना है कि वह अपने दोनों बेटों की देखभाल कर खुश हैं और बॉलीवुड में वापसी का उनका कोई इरादा नहीं है।

अमृता ने रेयान को शनिवार को जन्म दिया था।

रेयान के जन्म से पहले उन्हें उनकी प्रिय मित्र अभिनेत्री करीना कपूर की मेंहदी की रस्म पर देखा गया था।

अमृता की एक मित्र ने कहा, " चिकित्सकों के आदेश बावजूद अमृता करीना के संगीत कार्यक्रम में जाने पर अड़ी रहीं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वह किसी के लिए भी इसे छोड़ना नहीं चाहतीं।"

 


(आईएएनएस)

More from: samanya
33493

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020