Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

लंदन में अमिताभ करेंगे अबु-संदीप की किताब का विमोचन

amitabh will releasing the abu sandeep book in london


11 अगस्त 2012

मुम्बई। बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन और हॉलीवुड सुपरस्टार जूडी डेंच अगले महीने लंदन में फैशन डिजाइनर जोड़ी अबु जानी और संदीप खोसला की किताब 'इंडिया फंटास्टिक' का विमोचन करेंगे। भारत में इस किताब का विमोचन 18 अगस्त को होगा। दोनों ही दिग्गज कलाकार इस फैशन डिजाइनर जोड़ी के नियमित ग्राहक हैं।


खोसला ने बताया, "हालांकि किताब बाजार में आ चुकी है, लेकिन भारत में इसका आधिकारिक विमोचन 18 अगस्त को होगा।"


भारत में किताब का विमोचन अम्बानी हाऊस में अमिताभ और नीता अम्बानी द्वारा किया जाएगा। वहीं लंदन में किताब का विमोचन पांच सितम्बर को होगा। यह जोड़ी किताब का विमोचन कर अपनी रजत जयंती मना रही है।


खोसला ने कहा, "ढाई वर्षो तक किताब पर काम करने के बाद हम इसे लांच कर रहे है। अबु और मैं लम्बे समय से सोच रहे थे कि हमें अपनी उपलब्धि को किस तरह मनाना चाहिए। इसके अलावा हम इस मौके को हमारी रचनात्मकता की दृष्टि से उपयोग करने की भी सोच रहे थे।"


 

More from: samanya
32252

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020