Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अमिताभ को मिले भारत रत्न : बाल ठाकरे

amitabh should get bharat ratna says bala saheb

29 अक्टूबर 2011

मुम्बई। शिव सेना प्रमुख बाल ठाकरे ने शनिवार को मांग की कि बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया जाए।

ठाकरे ने पार्टी के मुखपत्र 'सामना' में लिखे सम्पादकीय में कहा है, "अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के अंतिम शहंशाह हैं। बहुत से देशों में लोग यह नहीं जानते कि भारत का राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री कौन है लेकिन वे बच्चन को जानते हैं।"

उन्होंने कहा, "वह भारत के असली रत्न हैं, जिन्होंने देश को बहुत ख्याति दिलाई। वह भारत रत्न के वास्तविक हकदार हैं।"

ठाकरे ने अमिताभ की तारीफें करते हुए कहा कि कुछ समय पहले भारत रत्न से सम्मानित स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर ने भी इस सम्मान के लिए अमिताभ के नाम का सुझाव दिया था।

उन्होंने कहा कि अमिताभ भारत रत्न के उतने ही हकदार हैं जितने क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर लेकिन केंद्र सरकार और कांग्रेस बच्चन व गांधी परिवार के तनावपूर्ण रिश्तों के चलते उनकी अनदेखी कर रही है।

मुम्बई से कांग्रेस सांसद संजय निरूपम द्वारा यहां मराठी बनाम उत्तर भारतीय बहस को शुरू करने के बाद ठाकरे की इस टिप्पणी को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

निरूपम ने 24 अक्टूबर को कहा था, "हम मुम्बई पर बोझ नहीं हैं। यदि उत्तर भारतीय एक दिन का भी अवकाश ले लें तो व्यवहारिक रूप में मुम्बई की गति ठप्प हो जाएगी।"

More from: samanya
26194

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020