Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

आयकर मामले में सर्वोच्च न्यायालय का आदेश मानेंगे अमिताभ

amitabh s new flim promo release

 
9 जनवरी 2013

मुम्बई। बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन को सर्वोच्च न्यायालय ने आयकर भुगतान के मामले में सम्मन भेजा है। बॉलीवुड के महानायक कहे जाने वाले बिग बी ने कहा है कि वह न्यायालय के आदेशों का पालन करेंगे। आयकर विभाग ने याचिका दाखिल की है, जिसमें बिग बी को साल 2001-02 में अपने टीवी कार्यक्रम 'कौन बनेगा करोड़पति' के लिए 1.66 करोड़ की आयकर राशि का भुगतान करने को कहा गया है।


अमिताभ ने कहा, "जीवन में दो बातें अवश्यमभावी हैं मौत और आयकर। खर, मैं न्यायालय के नियमों का पालन करूंगा।"


अमिताभ फिल्म 'जॉली एलएलबी' की प्रथम झलक के अनावरण के अवसर पर मौजूद थे। फिल्म भारतीय न्याय व्यवस्था के बारे में है। अमिताभ ने कहा कि सौभाग्य से उन्हें कभी भी इस तरह की मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ा है।


फिल्म में अमिताभ के अलावा अभिनेता अरशद वारसी, अमृता राव व बोमन ईरानी भी मु़ख्य भूमिका में हैं।

 

More from: samanya
34320

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020