Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अमिताभ के घर 'जलसा' में सेंध

amitabh home jalsa theft

22 जुलाई 2012

मुम्बई। महानायक अमिताभ बच्चन का पूरा परिवार अपने घर 'जलसा' में एक शख्स के सेंध लगाने में कामयाब हो जाने से कुछ देर के लिए चिंतित हो गया था।

अमिताभ ने शनिवार को अपने ब्लॉग 'एसआरबच्चनडॉटटम्बलरडॉटकॉम' पर लिखा, "कल घर में एक शख्स के घुस आने से कुछ पल चिंता में गुजरे। उसे पकड़ लिया गया और अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। वह एक पेशेवर लग रहा था, वह 'जलसा' के सबसे सम्वेदनशील हिस्से में दाखिल हो गया था।"

उन्होंने लिखा, "अब पुलिस पहले से अधिक सचेत है और सुरक्षा भी कड़ी कर दी गई। अंत में, कुछ भी सुरक्षित नहीं है, एक आदमी कितना ध्यान दे सकता है।"

जुहू में अमिताभ के दो घर 'जलसा' और 'प्रतिक्षा' हैं और दोनों के बीच एक किलोमीटर की दूरी है। हालांकि अमिताभ, पत्नी जया, बेटा अभिषेक और बहु एश्वर्या के साथ 'जलसा' में रहते हैं और 'प्रतिक्षा' में उनका छोटा भाई अजिताभ रहता हैं।

More from: samanya
31981

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020