Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

रॉबर्ट डी नीरो की उपस्थिति से अमिताभ रोमांचित

amitabh-bachchan-bollywood-09112013
9 नवंबर 2013
बैंबोलिम|
फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन ने यहां चल रहे एक विचारोत्तेक समारोह, 'थिंक 2013' में हॉलीवुड के सुपरस्टार रॉबर्ट डी नीरो को देखा तो वह रोमांचित हो उठे। इस उत्सव में बच्चन भी वक्ताओं में थे। अपना यह रोमांच बिग बी (71) ने ट्विटर पर साझा किया है। अमिताभ ने शुक्रवार को माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर लिखा, "अभी 'थिंक' में अपना संवाद समाप्त किया..रोमांचक और आनंदित। दर्शकों में श्रीमान रॉबर्ट डी नीरो!।"

इस वार्षिक समारोह के तीसरे संस्करण, थिंक 2013 में कई सारी समूह चर्चाएं आयोजित हो रही हैं। इसमें विभिन्न क्षेत्रों जैसे राजनीति, प्रौद्योगिकी, विज्ञान, साहित्य, चिकित्सा, पर्यावरण, पॉप संस्कृति, कारोबार, मीडिया, धर्म, खेल और सिनेमा के प्रतिष्ठित व्यक्ति हिस्सा ले रहे हैं।

शुक्रवार से शुरू हुआ यह समारोह रविवार को संपन्न होगा।
More from: samanya
35549

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020