Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

आमिर ने ब्लॉग से दी दुखद खबर, लिखा पत्नी किरण का हुआ गर्भपात

नई दिल्ली, 12 अगस्त

बॉलीवुड स्टार अभिनेता आमिर खान की पत्नी किरण का गर्भपात हो गया है। आमिर ने अपने ब्लॉग के माध्यम से अपने चाहने वालों को यह जानकारी दी है। आमिर ने अपने ब्लॉग 'आमिर खान डॉट कॉम' पर किए गए पोस्ट में लिखा है, "मित्रों, मेरे पास एक बुरी खबर है। किरण और मैंने अपना अजन्मा बच्चा खो दिया है। लाख प्रयासों के बावजूद हम गर्भपात को टाल नहीं सके।"

"पिछले दो महीनों से हम इसे लेकर काफी परेशान रहे और यही कारण है कि मैं अपने ब्लॉग से दूर रहा। मुझे इस गम को भुलाने के लिए समय चाहिए। इस कारण मैं अगले कुछ समय तक ब्लॉग की दुनिया से दूर रहूंगा।" किरण को बुखार से पीड़ित होने के कारण जून में दक्षिण मुंबई स्थित ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसी समय उनके गर्भवती होने की बात सामने आई थी। किरण को तीन महीने का गर्भ था। रण के निर्देशन में बनी पहली फिल्म 'धोबी घाट' प्रदर्शन के लिए तैयार है। इस फिल्म में आमिर ने प्रमुख भूमिका निभाई है।

(IANS) 

More from: samanya
787

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020