Jyotish RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

Amavasya 2019: अमावस्या 2019 दिन व तारीखें

आमवस्या के बारे में अमूमन सभी हिन्दू धर्म को मानने वाले लोग जानते हैं, लेकिन अमावस्या वास्तव में क्या है और इसकी क्या महत्व है इस बारे में विस्तार से शायद ही किसी को मालूम हो। आज इस लेख के ज़रिये हम आपको विशेष रूप से बताने जा रहे हैं की आखिर अमावस्या क्या है और इसे इतनी महत्ता क्यों दी जाती है।

आमवस्या

सनातन हिन्दू धर्म में अमावस्या को विशेष महत्व दिया गया है, इस दिन व्रत रखने और पूजा अर्चना करने की परंपरा है जिसे लोग आज भी मानते हैं। हिन्दू धर्मशास्त्र के अनुसार हर महीने दो पक्ष होते हैं, पहला शुक्ल पक्ष और दूसरा कृष्ण पक्ष। जिस दिन आसमान से चन्द्रमा धरती पर अपनी चांदिनी बिखेरता है उस दिन को कृष्ण पक्ष कहा जाता है। आम बोल चाल की भाषा में इस दिन को पूर्णिमा भी कहते हैं। जिस दिन आसमान में पूरी तरह से चाँद दिखाई नहीं देता है उस दिन को अमावस्या कहते हैं और इस दिन पड़ने वाले पक्ष को शुक्ल पक्ष कहते हैं जिसकी शुरुवात कृष्णा पक्ष ख़त्म होने के बाद होती है। जब शुक्ल पक्ष की शुरुवात होती है उस दौरान जिस दिन आसमान में चाँद दिखाई नहीं देता है और अगर वो दिन सोमवार होता है तो उस अमावस्या के दिन को सोमवती अमावस्या कहा जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार ये महीने के 30वें दिन और कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि को पड़ती है।

वर्ष 2019 में पड़ने वाली अमावस्या की सूची

दिनांक वार अमावस्या
5 जनवरी, 2019 शनिवार मार्गशीर्ष अमावस्या
4 फरवरी, 2019 सोमवार पौष अमावस्या
6 मार्च, 2019 बुधवार माघ अमावस्या
5 अप्रैल, 2019 शुक्रवार फाल्गुन अमावस्या
4 मई, 2019 शनिवार चैत्र अमावस्या
3 जून, 2019 सोमवार वैशाख अमावस्या
2 जुलाई, 2019 मंगलवार ज्येष्ठ अमावस्या
1 अगस्त, 2019 गुरुवार आषाढ़ अमावस्या
30 अगस्त, 2019 शुक्रवार श्रावण अमावस्या
28 सितंबर, 2019 शनिवार भाद्रपद अमावस्या
28 अक्टूबर, 2019 सोमवार अश्विन अमावस्या
26 नवंबर, 2019 मंगलवार कार्तिक अमावस्या
26 दिसंबर, 2019 गुरुवार मार्गशीर्ष अमावस्या

जानें अमावस्या का विशेष महत्व !

हिन्दू धर्म के अनुसार अमावस्या की तिथियों को ख़ासा अहमियत दी गयी है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने से सभी कष्टों से छुटकारा मिलता है। प्रमुख रूप से हिन्दू धर्मशास्त्रों के अनुसार पितृ दोष से निजात पाने के लिए अमावस्या की तिथि का विशेष महत्व है। अमावस्या के दिन पूरे विधि विधान के साथ गंगा जी में स्नान करने से पूर्वजों को मोक्ष की प्राप्ति होती है और पुण्य मिलता है। इसके अलावा कालसर्प दोष से पीड़ित व्यक्ति यदि इस दोष के निवारण के लिए अमावस्या के दिन कुछ विशेष उपाय करें तो उन्हें काफी लाभ मिलता है। हिन्दुओं का सबसे बड़ा पर्व दिवाली भी अमावस्या के दिन ही मनाया जाता है इसलिए इस दिन दीपक जलाकर खासतौर से रौशनी की जाती है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार हर महीने पड़ने वाली अमावस्या तिथि का ख़ास महत्व है और इस दिन व्रत रखकर यदि पूजा पाठ किया जाए तो इससे जीवन पर अमावस्या के पड़ने वाले दुष्प्रभावों को दूर किया जा सकता है।

कितने प्रकार की होती है अमावस्या ?

अमावस्या मुख्य रूप से दो प्रकार की होती है, मौनी अमावस्या और सोमवती अमावस्या। गौरतलब है की माघ महीने में पड़ने वाली अमावस्या को मौनी अमावस्या कहते हैं और सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या को सोमवती अमावस्या कहते हैं। जहाँ तक साल 2019 में इन दोनों अमावस्या के आने की तिथि का सवाल है तो इस साल सबसे पहले छह मार्च को मौनी अमावस्या पड़ रही है। इस दिन विशेष रूप से गंगा, गोदावरी और क्षिप्रा नदी के किनारे श्रद्धालुओं की ख़ासा भीड़ देखने को मिल सकती है। इस दिन लोग सच्चे दिल से व्रत रखते हैं और अपने पूर्वजों को याद करते हैं। हालंकि जो भक्त उपरोक्त पावन नदियों में स्नान नहीं कर पाते हैं तो वे घर पर ही गंगा जल से स्नान करते हैं और गंगा जल का सेवन करते हैं। इस दिन घर में, मंदिर में, घर के पौधों में और घर के आसपास गंगा जल छिड़कने से शुद्धि होती है। जबकि सोमवती में भी व्रत रखने की परंपरा है लेकिन इस दिन विवाहित स्त्री अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती है। साल 2019 में 4 फरवरी (पौष माह), 3 जून (वैशाख) और 28 अक्टूबर (अश्विन) को सोमवती अमावस्या पड़ रही है।

धार्मिक मान्यता है कि सोमवती अमास्या वाले दिन पीपल के पेड़ में सभी देवताओं का वास होता है। इसलिए इस दिन पीपल के पेड़ की पूजा करने, दूध चढ़ाने, जल चढ़ाने और फूल आदि चढ़ाने से काफी पुण्य मिलता है। कहते हैं कि पूजा करने के बाद यदि पीपल के पेड़ के पास 5 कन्याओं को भोजन खिलाकर दक्षिणा दी जाए तो घर की सारी समस्या, क्लेश, पैसों की दरिद्रता और शारीरिक रोग दूर होते हैं।

अमावस्या का ज्योतिषीय तथ्य

अमावस्या को लेकर शास्त्रों में कई खास तरह के नियम हैं। जबकि ज्योतिषी भी इस दिन विशेष प्रकार के कार्य करने की सलाह देते हैं। पंडितों का कहना है कि ऐसा कोई भी प्राणी नहीं है जो पूरे साल कभी भी अपने पूर्वजों का श्राद्ध या तर्पण नहीं करता हो। जिन लोगों को अपने पूर्वजों के श्राद्ध की तिथि मालूम नहीं होती है वह अमावस्या के दिन श्राद्ध करेंगे तो उसे सभी तिथियों का पूर्ण फल प्राप्त होगा। पितरों से वरदान मिलने और अमावस्या को सर्वपितृ श्राद्ध के लिए सर्वश्रेष्ठ पुण्य फलदायी माना गया है। माघ, फाल्गुन, बैसाखी, श्रावण, कार्तिक और ज्येष्ठ को काफी शुभ अमावस्या की तिथि मानी जाती है। ये मान्यता है कि इन माह की अमावस्या को ग्रहों की चाल काफी शुभ रहती है और नक्षत्रों की दिशा भी अनुकूल होती है। पितरों की सच्चे दिल से पूजा करने, पितरों के नाम का खाना और अनाज निकालकर ब्राह्मण को भेंट करने से अच्छा फल मिलता है।

मौनी अमावस्या के दिन क्या करें

  • मौनी अमावस्या के दिन सुबह जल्दी उठकर नहाने, साफ वस्त्र पहनने और पूजा करने से घर में शांति आती है।
  • इस दिन किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करने, पवित्र नदी में स्नान करने या पवित्र कुंड में जाना अच्छा माना जाता है।
  • स्नान के बाद सूर्य देव को तर्पण देना चाहिए। इससे पूर्वजों को मोक्ष मिलता है।
  • मौनी अमावस्या के दिन यदि मौन व्रत रखा जाए तो इसका प्रतिफल काफी प्रतिकूल होता है।
  • गरीब व भूखे व्यक्ति को इस दिन भरपेट भोजन खिलाना चाहिए।
  • लगभग 5 कन्याओं को घर पर भोजन खिलाने और उन्हें दान करना भी इस दिन अच्छा माना जाता है।
  • पितरों को जल या दूध से अर्पण दें। यदि दूध में काले तिल और एक चम्मच शुद्ध देसी घी डालेंगे तो बहुत अच्छा होगा।
  • अनाज, वस्त्र, तिल, आंवला, कंबल, पलंग, घी और गौ शाला में गाय के लिए भोजन का दान करें। सुबह कुछ खाने से पहले गाय को ताजे आटे की रोटी खिलाएं। काले कुत्ते को भी इस दिन रोटी खिलाना अच्छा होता है।

सोमवती अमावस्या के दिन क्या करें

  • सोमवती अमावस्या के दिन गंगा जी या अन्य पवित्र नदी में स्नान करने का बड़ा महत्व है।
  • अमावस्या के दिन पवित्र नदी में स्नान करने से सभी पाप मिटते हैं और सभी कष्ट पानी के साथ बह जाते हैं।
  • अमावस्या के दिन व्रत रखने की परंपरा है। यदि आप व्रत नहीं भी रखते हैं तो पूरे विधि विधान के साथ पाठ पूजा जरूर करें।
  • अमावस्या के दिन हनुमान चा​लिसा पढ़ना अच्छा होता है। यदि किसी कारणवश आप पाठ नहीं कर पा रहे हैं तो हनुमान बीज मंत्र का जाप भी कर सकते हैं।
  • इस दिन हनुमान जी के सामने चमेली के तेल का दिया जलाना और उन्हें लाल सिंदूर चढ़ाना भी शुभ माना जाता है।
  • गरीब और भूखे लोगों को इस दिन खाना खिलाना और दान करना चाहिए।
  • इस दिन ब्राह्मणों को घर पर बुलाकर उन्हें भर पेट खाना खिलाने और उनकी सेवा करने से भी लाभ होता है।
  • इसके साथ ही इस दिन शनि देव के लिए सरसों का तेल, उड़द की दाल, लोहा आदि वस्तुओं को दान किया जाता है।
  • अमावस्या के दिन मछलियों को आंटा खिलाने से भी बहुत लाभ मिलता है।
  • इस दिन किसी स्त्री को लाल साड़ी, लाल चूढ़ियां, लाल सिंदूर, लाल बिंदी और लाल शॉल या स्वैटर भेंट करना भी अच्छा माना जाता है।

अमावस्या के दिन जरूर बरतें ये सावधानियां

  • भले ही अमावस्या एक शुभ दिन होता है लेकिन इस दिन का अधिकतर समय अशुभ, भूत-प्रेत से ओत-प्रोत और कारात्मक शक्तियों से सक्रिय रहता है। इसलिए अमावस्या की रात को किसी सुनसान जगह पर ना जाएं। जैसे शमशान घाट, कब्रिस्तान आदि।
  • इस दिन पूर्वज और मरे हुए लोग काफी सक्रिय रहते हैं। पीछे से आवाजें आना और काली छाया दिखना भी इस दिन के अवगुण हैं। बच्चों को इस दिन अपनी नजरों के सामने रखें, कहीं अकेले ना जाने दें।
  • अमावस्या के दिन देर तक नहीं सोना चाहिए। अमावस्या वाले दिन सुबह जल्दी उठना चाहिए और स्नान करने के बाद सूर्य देवता को जल चढ़ाना चाहिए।
  • अमावस्या वाले दिन यदि घर में कोई आता है तो उसका अनादर ना करें। इस दिन घर में लड़ाई-झगड़े से भी बचना चाहिए।
  • अमावस्या वाले दिन तामसिक भोजन नहीं पकाना चाहिए। इससे घर में भूत प्रेत के आने का डर रहता है। इस दिन मदिरापान से भी बचना चाहिए।
  • इस दिन पति-पत्नी को सम्बन्ध बनाने से भी बचना चाहिए। कहते हैं इस दिन पैदा होने वाली संतान दुखी रहती है और उसका मानसिक वि​कास भी सामान्य बच्चों से कम ही होता है।
  • बच्चों को इस दिन किसी रिश्तेदार के घर न भेजें।

आप सभी को हिन्दी लोक की पूरी टीम की ओर से शुभकामनाएँ

More from: Jyotish
36870

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020