Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अमरनाथ तीर्थ यात्रा की तैयारी शुरू

Amarnath pilgrimage to preparations

1 मई 2011

जम्मू। जम्मू एवं कश्मीर राज्य में स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा मंदिर की वार्षिक यात्रा की तैयारी शुरू हो गई है। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि यात्रा 29 जून से शुरू होगी।

अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि बोर्ड ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से पर्वतीय रास्तों के बारे में उनकी राय मांगी है तथा यह भी पूछा है कि इन रास्तों से बर्फ को हटाने में कितना समय लगेगा।

अधिकारी ने कहा कि अमरनाथ यात्रियों का पंजीकरण मई के मध्य में शुरू होगा। उन्होंने कहा कि तीर्थ यात्रियों के लिए यातायात की व्यवस्था रास्तों से बर्फ हटाए जाने की स्थिति पर निर्भर करेगी। तीर्थ यात्रियों के लिए दोनों रास्ते खुले रहेंगे। वे पहलगाम से होकर या बालताल के रास्ते यात्रा कर सकेंगे।

More from: samanya
20401

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020