Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

आलिया को 'हाईवे' पर मिला साथ

alia-bhatt-bollywood-21022014
21 फरवरी 2014
मुंबई|
अभिनेत्री आलिया भट्ट की दूसरी फिल्म 'हाईवे' शुक्रवार (आज) को प्रदर्शित हुई है। परिणीति चोपड़ा और श्रृद्धा कपूर सरीखी अभिनेत्रियों ने उन पर 'तुम सबसे बड़ी सितारा बनने जा रही हो' सरीखी उत्साहवर्धक टिप्पणियों की बौछार कर दी है। परिणीति ने आलिया की फिल्म 'हाईवे' के प्रति अपना समर्थन ट्विटर पर जाहिर किया।

उन्होंने शुक्रवार को ट्वीट किया, "आगे और आगे बढ़ो आलिया! 'हाईवे' अतिसफल होने जा रही है और तुम सर्वश्रेष्ठ और अब तक की सबसे बड़ी अदाकारा होने जा रही हो।"

वहीं, 'आशिकी 2' फिल्म की अभिनेत्री श्रृद्धा कपूर ने लिखा, " 'हाईवे' देखने का इंतजार नहीं कर सकती। भाग्य तुम्हारा साथ दे आलिया।"

'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में आलिया के साथ अभिनय कर चुके अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी उन्हें शुभकामना दी।

उन्होंने ट्वीट किया, "आज (शुक्रवार) 'हाईवे' पर राधा को जरूर देखें। शुभकामना आलिया। अच्छी बातें सुन रहा हूं। बहुत उत्साहित हूं। ढेर सारा प्यार।"

'हाईवे' के बाद आलिया '2 स्टेट्स' में दिखेंगी। यह 18 अप्रैल को प्रदर्शित होगी।
More from: samanya
36326

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020