21 दिसम्बर 2012
नई दिल्ली। दिल्ली में एक युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए अभिनेता अक्षय कुमार ने कहा है कि स्कूल में छात्राओं के लिए आत्मरक्षा का प्रशिक्षण अनिवार्य बनाया जाना चाहिए, जबकि फिल्मकार प्रीतिश नंदी का कहना है कि लड़कों को लड़कियों की इज्जत करने की सीख देनी चाहिए। अक्षय ने ट्विटर पर लिखा है, "इस घटना ने हम सबको जगाया है, यह बेहद दुख की बात है कि चुनावी कवरेज की वजह से यह खबर दब रही है।"
उन्होंने आगे लिखा, "जो हुआ वह स्वीकारार्य नहीं है। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि हम महिलाओं के ऋणी हैं। अगर हम मर्दों को अच्छा व्यवहार करना नहीं सिखा सकते, तो महिलाएं खुद फैसला करेंगी। स्कूली शिक्षा में आत्मरक्षा को अनिवार्य बना देना चाहिए। यह समाधान नहीं, लेकिन शुरुआत तो है।"
अक्षय के जवाब में प्रीतिश ने लिखा है, "क्या लड़कों को स्कूल में लड़कियों की इज्जत करना सिखाना आसान नहीं है?"
अक्षय ने जवाब में लिखा, "बिना किसी पर विचार किए इसे अपनाना बेहद जरुरी है। आत्मरक्षा का प्रशिक्षण उन्हें इस काबिल बनाएगा कि वह इस तरह की घटना का विरोध कर सकेंगी।"
Know when the festival of colors, Holi, is being observed in 2020 and read its mythological significance. Find out Holi puja muhurat and rituals to follow.
मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।