7 मई 2012
कोलकाता। अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने सोमवार को यहां कहा कि सम्पूर्ण एशिया प्रशांत क्षेत्र के विकास के लिए भारत की लुक ईस्ट नीति महत्वपूर्ण है। यहां ला मार्टिनियर स्कूल में मौजूद लोगों को सम्बोधित करते हुए क्लिंटन ने कहा, "एशिया प्रशांत क्षेत्र के सम्पूर्ण विकास के लिए भारत की लुक ईस्ट नीति बहुत महत्वपूर्ण व केंद्रीय भूमिका में होगी।"
क्लिंटन रविवार को अपनी तीन दिवसीय भारत यात्रा पर यहां पहुंची थीं। वह सोमवार दोपहर तक दिल्ली रवाना हो जाएंगी।
म्यांमार की स्थिति का हवाला देते हुए क्लिंटन ने कहा, "भारत बर्मा के लोगों की मदद करने की मजबूत स्थिति में हैं क्योंकि वह देश आर्थिक व राजनीतिक सुधारों के जरिए अपने रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।"
लोकतंत्र समर्थक नेता आंग सान सू की की पार्टी को पिछले महीने हुए उप-चुनावों में भारी जीत मिली थी। उन्होंने दो मई को म्यांमार की संसद सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की थी। नोबेल पुरस्कार विजेता सू की के राजनीतिक करियर की शुरुआत के बाद से उन्हें कई बार जेल जाना पड़ा। वह बीते 21 में से 15 साल जेल में ही रहीं।
एनडीटीवी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में क्लिंटन ने कहा कि वह कोलकाता में अपनी उपस्थिति को लेकर उत्साहित हैं।
उन्होंने कहा, "सालों बाद इस अद्भुत शहर में लौटना मेरे लिए बहुत उत्साहित करने वाली बात है.. मैं इससे पहले 1995 में मदर टेरेसा के कार्यो के सम्मान के लिए यहां आई थी।"
उन्होंने भारत-अमेरिका सम्बंधों पर कहा कि दोनों लोकतंत्रों के बीच के सम्बंध बताते हैं कि उनका भविष्य कैसा होगा।
क्लिंटन ने कहा, "हमारे सामरिक हित भी तेजी से एक-दूसरे से जुड़ रहे हैं। भारत और ज्यादा जिम्मेदारियां निभा रहा है, जो एक अच्छी खबर है।" उन्होंने कहा, "भारत-अमेरिका के बीच सम्बंध का मुख्य आधार दोनों देशों के लोगों के आपसी सम्बंध हैं।"
Know when the festival of colors, Holi, is being observed in 2020 and read its mythological significance. Find out Holi puja muhurat and rituals to follow.
मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।