Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

AI के पायलटों का चिकित्सा अवकाश जारी, 5 उड़ानें रद्द

air india pilot strikes continues

10 मई 2012

मुम्बई। पायलटों के लगातार तीसरे दिन भी सामूहिक रूप से चिकित्सा अवकाश पर रहने के कारण एयर इंडिया को गुरुवार तड़के जाने वाली पांच उड़ानों को रद्द करना पड़ा। एयर इंडिया ने अब तक 26 पायलटों को बर्खास्त किया है। नई दिल्ली से जाने वाली तीन और मुम्बई से जाने वाली दो उड़ानों को रद्द किया गया, जबकि जेद्दा-कालीकट-कोच्चि उड़ान के समय में परिवर्तन किया गया। पायलटों के इस रवैये के कारण उड़ानों के संचालन पर प्रभाव पड़ा है।

सोमवार मध्य रात्रि से जारी पायलटों की इस हड़ताल के विरुद्ध एयर इंडिया ने बुधवार को दिल्ली उच्च न्यायालय की शरण ली थी। न्यायालय ने हड़ताल पर रोक लगा दी थी। मंगलवार को नागर उड्डयन मंत्री अजित सिंह ने पायलटों की हड़ताल को अवैध करार दिया था।

हड़ताल के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए एयर इंडिया ने पायलटों के संघ इंडियन पायलट्स गिल्ड (आईपीजी) की मान्यता रद्द कर दी थी। अब पायलटों के संघ ने कहा है कि वह वार्ता के लिए तैयार है लेकिन सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया कि जब तक पायलट काम पर नहीं लौटते हैं तब तक कोई वार्ता नहीं हो सकती है।

गतिरोध जारी रहने के कारण एयरलाइन ने रिजर्व एवं वरिष्ठ पायलटों को काम पर लगाया है।

आईपीजी पूर्व के इंडियन एयरलाइंस के पायलटों को बोइंग 787 ड्रीमलाइनर पर प्रशिक्षण देने का विरोध कर रही हैं।

एक आकलन के अनुसार इस हड़ताल की वजह से एयर इंडिया को प्रति दिन 10 करोड़ रुपये का घाटा उठाना पड़ रहा है।

images/photo/air.bmp

More from: samanya
30698

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020