Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अजित सिंह संप्रग में शामिल, जल्द बन सकते हैं मंत्री

agit singh soon become minister


13 दिसंबर 2011

नई दिल्ली, राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के अध्यक्ष अजित सिंह कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) में औपचारिक रूप से शामिल हो गए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने यह जानकारी सोमवार को दी।

सूत्रों के अनुसार अजित सिंह के संप्रग में आने के साथ उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की अटकलें तेज हो गई हैं। उन्हें नागरिक उड्डयन विभाग दिया जा सकता है, जिसके वह इच्छुक भी हैं।

कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी दिग्विजय सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि अजित सिंह ने संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर संप्रग में शामिल होने की इच्छा प्रकट की थी, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।

अजित सिंह ने सोमवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से भी मुलाकात की।

उल्लेखनीय है कि लोकसभा में रालोद के पांच सदस्य हैं। इसके संप्रग में शामिल होने से कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में मदद मिल सकती है।

More from: samanya
27427

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020