Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

विवाह में ज्यादा धूम धड़ाका नहीं चाहतीं अदिति

aditi-rao-hydari-bollywood-02122013
2 दिसम्बर 2013
मुंबई|
अभिनेत्री अदिति राव हैदरी अपनी शादी में ज्यादा धूम धड़ाका नहीं चाहतीं बल्कि वह निजी समारोह में विवाह करना चाहती है। 'रॉकस्टार' 'लंदन पेरिस न्यूयार्क' और 'ये साली जिंदगी' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी अदिति ने कहा, "मुझे छोटा और सादा समारोह पसंद है, जिसमें बस करीबी लोग शामिल हों और मजे करें।"

उन्होंने कहा, "मैंने अपने कुछ दोस्तों को उनकी खुद की शादी में हैरान परेशान देखा है। लेकिन यदि समारोह निजी और सादा हो तो मजा भी आता है और दूल्हा-दुल्हन सबसे ज्यादा मजे करते हैं। यही मैं भी चाहती हूं।"

अदिति एम्बी वेली इंडिया ब्राइडल फैशन वीक के दौरान संवाददाताओं से रू-ब-रू थीं। यह पूछे जाने पर कि क्या वह किसी के साथ रिश्ते में हैं, उनका जवाब था, "नहीं मैं अकेली हूं।"

अदिति हाल ही में अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'बॉस' में नजर आई थीं और जल्द ही वह मनीष झा की नई फिल्म में नजर आएंगी।
More from: samanya
35730

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020