Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

एडीबी रेलवे प्रणाली सुधार के लिए 15 करोड़ डॉलर ऋण देगा

adb will given to 15 crore loan to improve railway system


10 जुलाई 2012

नई दिल्ली।  रेल लाइनों के विस्तार और सेवा में सुधार के लिए एशियाई विकास बैंक (एडीबी) 15 करोड़ डॉलर का ऋण देगा। आर्थिक मामलों के विभाग के संयुक्त सचिव वेणु राजामोनी और एडीबी के भारत के लिए राष्ट्रीय निदेशक हुन किम ने यहां कर्ज से सम्बंधित समझौते पर हस्ताक्षर किया।

एडीबी का यह ऋण रेलवे सेक्टर निवेश कार्यक्रम के तहत होगा, जिसका मकसद माल ढुलाई सेवा और यात्री परिवहन मार्गो में सुधार है।

इस कार्यक्रम पर कुल 114.46 करोड़ डॉलर खर्च आएगा, जिसमें 50 करोड़ डॉलर योगदान एडीबी कर्ज देकर करेगा और केंद्र सरकार 64.46 करोड़ डॉलर खर्च करेगी।

एडीबी चार किश्तों में कर्ज देगा और मंगलवार को हुआ समझौता पहली किश्त के लिए है।

 

More from: samanya
31758

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020