Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

सैंडलर ने कराई कंधे की सर्जरी

adam-sandler-hollywood-13092013
13 सितम्बर 2013
न्यूयॉर्क|
हॉलीवुड अभिनेता एडम सैंडलर को उनके कंधे की सर्जरी करानी पड़ी है। मई महीने में उनका कंधा चोटिल हो गया था। वेबसाइट 'राडारऑनलाइन डॉट कॉम' के मुताबिक 47 वर्षीय सैंडलर ने मंगलवार को यह सर्जरी कराई है।

एक सूत्र ने बताया, " एडम के कंधे को लंबे समय से सर्जरी की जरूरत थी। उनके कंधे में पुरानी चोट थी जिसका सर्जरी कराना जरूरी था। इसलिए उन्होंने यह कराया। उनकी हालत में सुधार है।"

सैंडलर की प्रतिनिधि सिंडी गॉजेंटी ने उनकी चोट और सर्जरी की पुष्टि की है।

सिंडी ने कहा, "उनके चोट की निर्धारित समय पर सर्जरी की गई है जो उन्हें बॉस्केटबॉल खेलते समय लगी थी।"
More from: samanya
35188

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020